फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bag containing one and half lakh was stolen from trunk of businessman bike in Etah

Etah: व्यापारी की बाइक की डिक्की से पार कर दिया डेढ़ लाख रुपये भरा बैग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Sun, 13 Aug 2023 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 08:15 PM IST
सार

एटा में व्यापारी की बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
bag containing one and half lakh was stolen from trunk of businessman bike in Etah
Etah: व्यापारी की बाइक की डिक्की से पार कर दिया डेढ़ लाख रुपये भरा बैग, मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की रात गल्ला व्यापारी की बाइक की डिक्की से 1.58 लाख रुपये भरा बैग किसी ने पार कर दिया। जानकारी हुई तो व्यापारी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मामला मिरहची थाना क्षेत्र के जारथल गांव का है। गांव निवासी अवधेश कुमार, कासगंज की नवीन गल्ला मंडी में आढ़त चलाते हैं। वह रोजाना की भांति शनिवार की शाम अपने प्रतिष्ठान से बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक की डिक्की में बैग में फर्म के 1.58 लाख रुपये और बैंक की चेकबुक, पासबुक व अन्य कागजात रखे थे। वह मिरहची कस्बा के जिन्हैरा रोड स्थित एक परचून की दुकान पर घरेलू सामान लेने के लिए रुके। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान लेने के बाद बाइक की डिक्की खोलकर उसमें सामान रख रहे थे। इसी समय नकदी से भरा बैग गायब मिला। उन्होंने थोड़ी ही दूर पर तैनात पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी सुभाष बाबू सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। जांचकी जा रही है। जिस रास्ते से वह आए हैं, वहां दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed