{"_id":"6884721878d956968d0a9755","slug":"badaun-bareilly-and-kasganj-people-going-to-agra-should-also-pay-attention-diversion-for-three-days-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बदायूं, बेरली और कासगंज...आगरा जाने वाले भी ध्यान दें, कावड़ यात्रा की वजह से तीन दिन डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदायूं, बेरली और कासगंज...आगरा जाने वाले भी ध्यान दें, कावड़ यात्रा की वजह से तीन दिन डायवर्जन
Sat, 26 Jul 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:43 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में बदायूं, बरेली और आगरा जाने वाले यात्री सफर करने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें।
विज्ञापन
Traffic police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शुक्रवार को इसके लिए तैयारियां की गईं। रूट डायवर्जन होने के बाद रोडवेज बसों का संचालन भी तय रूट पर नहीं होगा। सबसे अधिक समस्या आगरा और कासगंज-बरेली जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ेगी।
जिला मुख्यालय से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री आगरा का सफर करते हैं। यहां से सबसे अधिक लोग उपचार के लिए आगरा जाते हैं। ऐसे लोग या तो ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं या फिर तीन दिन बाद की तारीख डॉक्टर से ले रहे हैं। बस के माध्यम से जाने वाले यात्रियों को सावन के इस महीने में शनिवार से सोमवार तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन से परेशानी हो रही है।
एटा से निकलने वाली गाड़ियां सीधी न जाकर कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद से होते हुए आगरा पहुंच रही हैं। सीधे रास्ते से आगरा जाने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन रूट डायवर्जन के कारण तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। इसके अलावा जो किराया 124 रुपये है वो इन तीन दिन 246 रुपये कर दिया जाता है।
विज्ञापन
बरेली व कासंगज जाने वाले भी परेशान
आगरा के अलावा कासगंज, बदायूं और बरेली जाने वाले लोगों को भी दिक्कत होगी। काफी लोग प्रतिदिन कासगंज जाते हैं। कुछ लोगों का व्यापार है तो कुछ वहां नौकरी करते हैं। रूट डायवर्जन के कारण यहां के लिए यात्रियों को बस की जगह ऑटो निजी वाहन या डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ता है। इसमें भी ऑटो चालक मनमानी करते हैं जो किराया रोडवेज में एक सवारी का 42 रुपये लगता है ऑटो चालक 50 रुपये लेते हैं जिसके कारण समस्या और बढ़ जाती है।
इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा को देखते हुए एक माह के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था प्रशासन ने लागू की है। कानपुर की और से आने वाले सभी भारी वाहन आरटीओ ऑफिस से बाईपास होते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। फर्रुखाबाद व अलीगंज की ओर से आने वाले भारी व लोडिंग वाहन कुसाड़ी बाईपास से होते हुए गंतव्य को जाएंगे। शिकोहाबाद व जसराना की ओर से आने वाले भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे और हल्के वाहन चपरई मोड़ से सकीट होते हुए गंतव्य को जाएंगे। आगरा और टूंडला की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे व हल्के वाहन रजावली चौराहा से सकरौली व जलेसर होते हुए निकलेंगे।
अलीगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन चौथा मील बाईपास से गुजरेंगे, कासगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन पूर्णरूप से बंद रहेंगे। सहावर, गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले भारी वाहन बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। आगरा रोड से आने वाले भारी वाहन कैंटर, ट्रक, डीसीएम आदि पूर्णरूप से बंद रहेंगे और हल्के वाहन जावड़ा नहर पुल से बाईपास के लिए निकलेंगे।