{"_id":"69667aa85e24e2aeac05eedb","slug":"ayushman-from-nidhauli-kalan-has-been-selected-for-the-up-under-14-cricket-team-etah-news-c-163-1-sagr1016-144816-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निधौली कलां के आयुष्मान का यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निधौली कलां के आयुष्मान का यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन
Tue, 13 Jan 2026 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान
निधौली कलां। विकासखंड क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी आयुष्मान यादव का चयन यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पिता सतीश यादव ने बताया कि वह खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुत्र आयुष्मान को क्रिकेटर बनाने के लिए दिन रात मेहनत की। बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के कोच मसूद उज जफर अमीनी की कोचिंग में आयुष्मान की भी प्रतिभा निखरी है। रोचक संयोग यह भी है कि आयुष्मान भी रिंकू सिंह की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं रिंकू सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री में आयुष्मान उनके बचपन का किरदार भी निभा चुके हैं। सतीश यादव ने बताया कि आयुष्मान विभिन्न प्रारूपों में अब तक 439 मैच खेलकर 17051 रन बना चुके हैं। तीन दोहरे शतक, 42 शतक और 92 अर्धशतक लगा चुके हैं।