{"_id":"67e1a14831686066720292c7","slug":"award-blank-for-uploading-marks-did-not-arrive-cc-form-had-to-be-filled-etah-news-c-163-1-sagr1019-131407-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नंबर चढ़ाने वाली अवार्ड ब्लैंक नहीं आई, भरना पड़ा सीसी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नंबर चढ़ाने वाली अवार्ड ब्लैंक नहीं आई, भरना पड़ा सीसी फार्म
Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी लेते डीआईओएस डॉ. इं
- फोटो : क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी लेते डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत।
एटा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। जिले में मूल्यांकन के पांच केंद्र बने हैं। सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 48014 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 896 परीक्षकों ने किया। वहीं एक केंद्र पर नंबर चढ़ाने वाली अवार्ड ब्लैंक नहीं निकली। इस पर सीसी फार्म भरवाया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज व क्रिश्यिचन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। सोमवार को यहां 24204 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और जीआईसी में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। यहां सोमवार को 23810 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां उत्तर पुस्तिकाओं को देखा। बताया गया पूर्वांचल से आईं उत्तर पुस्तिका में एक विषय में परीक्षार्थियों के नंबर चढ़ाने वाली अवार्ड ब्लैंक नहीं निकली। इस पर सीसी फार्म भरवाकर नंबर चढ़ाए गए। डीआईओएस ने बताया मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। एक विषय में नंबर चढ़ाने वाली अवार्ड ब्लैंक नहीं आई थी। उसके स्थान पर फार्म भरवाया गया है।