फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Awagarh Public School won in handball competition

Etah News: हैंडबाॅल प्रतियोगिता में अवागढ पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

Mon, 26 Aug 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Awagarh Public School won in handball competition
एटा। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अवागढ़ पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में अवागढ़ पब्लिक स्कूल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को हराया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी प्रदीप कुमार ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। उप जिला क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर माना जाता था। उनके पिता सेना में थे। झांसी स्थानांतरण होने के बाद वह भी साथ चले गए। वहां रुझान बदला और फिर वह हॉकी खेलने लगे।
विज्ञापन

बताया कि उन्हें आक्रामक खेल पसंद था, अकेले ही बाल ड्रिबल करते हुए डी में प्रवेश कर जाते थे। 1960 से 1970 तक भारतीय हाॅकी टीम के कोच रहने के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की ड्रिबलिंग और बाल कंट्रोल स्किल को बढ़ाने का प्रयास किया था। निर्णायक की भूमिका शेखर ठाकुर, नवीन, वीरपाल व अभिलाषा ने निभाई। हेमलता, किशन, विनय, सपना, वर्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed