फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Awagarh-Gahrana road will be widened with Rs 16 crores

Etah News: अवागढ़-गहराना की सड़क 16 करोड़ से की जाएगी चौड़ी

Mon, 10 Nov 2025 08:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Awagarh-Gahrana road will be widened with Rs 16 crores
अवागढ़-गहराना मार्ग। संवाद
एटा। अवागढ़ क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से गहराना तक जाने वाले मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आदर्श वर्मा ने बताया कि अवागढ़ से गहराना वाले मार्ग पर करीब 12 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। शासन से 16.74 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई लगभग 3.75 मीटर है जिसकी वजह से चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण होने के बाद सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर हो जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। वहीं मार्ग पर हादसे भी कम होंगे।

वर्तमान में इस मार्ग पर कई जगह सड़क से डामर भी अलग हो चुका है। जगह-जगह गिट्टी बिखरी पड़ी हुई है। वहीं कई जगहों पर गहरे गड्ढे भी हो चुके हैं। इन समस्याओं से भी लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed