फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   August Kranti: Tricolor was hoisted by the British flag

अंग्रेजों का झंडा उतार फहरा दिया था तिरंगा

Fri, 13 Aug 2021 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
August Kranti: Tricolor was hoisted by the British flag
मेहता पुस्तकालय। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन 1932 में चरम पर था और एटा के कई सेनानी व क्रांतिकारी अपने-अपने स्तर से आजादी की जंग में योगदान दे रहे थे। एटा के क्रांतिकारी रघुवीर सिंह शर्मा ने साथियों की मदद से मेहता पुस्तकालय से अंग्रेजों का झंडा उतार फेंका था और तिरंगा फहरा दिया। इसके लिए उन्हें छह माह के कारावास और 15 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। घटना का उल्लेख साहित्यकार डॉ. महावीर द्विवेदी की मंगलम पुस्तक में किया गया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हिंदी प्राध्यापक डॉ. प्रेमीराम मिश्रा बताते हैं कि गांधी जी के असयोग आंदोलन वापस लेने के बाद अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियां और तेज हो गई थीं। एटा के वीर सपूतों ने आजादी की जंग में पुरजोर तरीके से दमखम दिखाया था। अक्सर अंग्रेज अफसरों और उनके कारिंदों से क्रांतिकारियों की मुठभेड़ हो जाती थी। गुपचुप तरीके से बैठकें कर युवा क्रांतिकारी रणनीति तैयार करते थे। इसी के तहत रघुवीर शर्मा ने अपने कुछ साथियों की मदद से 1932 में मेहता पुस्तकालय पर तिरंगा ध्वज फहरा दिया था। इसकी जानकारी होने पर अंग्रेजी हुकूमत में हड़कंप मच गया। कुछ ही समय में रघुवीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें छह माह के कारावास की सजा और 15 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed