फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   audio viral

बाबूगंज मामले में धमकी का ऑडियो वायरल

Sat, 31 Oct 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
audio viral
एटा। बाबूगंज में दो समुदायों के व्यापारियों के मध्य हुआ हुए विवाद में शनिवार की शाम एक ऑडियो वायरल हुआ है। तेजी से शहर में वायरल इस ऑडियो में एक आरोपी फोन पर व्यापारी को दुकान न खोलने के लिए धमकी दे रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस ऑडियो को एसएसपी, एएसपी और कोतवाली प्रभारी को भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाबूगंज बाजार में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदायों के व्यापारी भिड़ गए। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन्हें निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार भरत ने बताया कि एक आरोपी द्वारा व्यापारी को दी जा रही धमकी का ऑडियो एसएसपी, एएसपी और कोतवाली प्रभारी को भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया कि व्यापारी दीपक गुप्ता ने सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि एक ऑडियो भेजा गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed