फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to rape a deaf woman

मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a deaf woman
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला की पुत्री के चीख-पुकार मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। अगले दिन पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं हुआ। शनिवार को आरोपियों ने पति को कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की। कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। पुलिस ने ताला तोड़कर उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन

विवाहिता के देवर ने बताया कि भाभी मूकबधिर हैं। 24 जून को वह घर अकेली थीं, तभी गांव का गोपाल घर में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। आठ वर्षीय भतीजी वहां पहुंच गई और चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव का ही देवेंद्र पहुंच गया। गांव में शुक्रवार को पंचायत हुई। इसमें देवेंद्र को भी बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

देवर का आरोप है कि देवेंद्र और गोपाल दोनों मिले हुए हैं। दोनों ने ही भाभी के साथ गलत काम करने की कोशिश की है। आरोपियों ने शनिवार को भाई को पकड़ लिया और बुरी तरह से पिटाई की। मैं बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने मुझे भी पीटा। डायल 112 को सूचना दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर ताला तोड़कर भाई को निकाला। वहीं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed