मरा समझ फेंक गए वह बच गया जिंदा: मां के साथ खेत गया था युवक, दबंगों ने पकड़ा; धारदार हथियार से रेत दिया गला
एटा में दंबग जिसे मरा समझ फेंक गए वह जिंदा बचा गया। बताया गया कि युवक मां के साथ खेत गया था। वहां दबंगों ने पकड़ लिया और धारदार हथियार से गला रेत दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में खेत पर गोवंशों को निकालने गए मां-बेटे पर रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। मां किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल रही, लेकिन बेटे की गर्दन रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी आकाश की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। आधी गर्दन रेते जाने से गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मां जावित्री देवी ने बताया कि वह बेटे के साथ गांव के पास ही खेत पर गोवंशों को निकालने के लिए गई थी।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम
इसी समय गांव का ही मुनेश कुमार, इसका भाई नरेश, पूर्व प्रधान पप्पू सिंह निवासी नगला भिखारी और इसके गांव के ही शिवदयाल व सोनू आ गए। इन लोगों ने मुझे पकड़ने का प्रयास किया। चीख पुकार मचाते हुए मैं गांव की ओर भागी और किसी तरह से जान बचाई। इस दौरान इन लोगों ने बेटे को पकड़ लिया। धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग
उसे मरा समझ कर खेतों में छोड़कर भागे। वहीं चीख-पुकार सुनकर गांव की तरफ से भी लोग पहुंचे। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि घायल की रंजिश आरोपियों से चल रही है। इसको लेकर हमला करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः- स्टांप वेंडर की बाइक में डाला केमिकल: धुआं देख विक्रेता भागा...लाखों की नकदी भरा बैग लेकर टप्पेबाज हुआ फुर्र
एक वर्ष पहले शराब पिलाकर कराया था बैनामा
घायल की मां का आरोप है कि हमलावर नरेश पाल सिंह ने जुलाई 2022 में आठ बीघा जमीन का बैनामा आकाश और छोटे पुत्र अनूप को शराब पिलाकर अपने हक में करा लिया था। इस मामले में धोखाधड़ी से बैनामा कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसको लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी बात को लेकर हत्या करने का प्रयास किया गया।