{"_id":"6ada5938286d01a3bc0717d4","slug":"cooperative-society-secretary-accused-of-tearing-up-a-farmers-documents-uproar-ensues-etah-news-c-163-1-eta1003-158847-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सहकारी समिति के सचिव पर किसान के कागजात फाड़ने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सहकारी समिति के सचिव पर किसान के कागजात फाड़ने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव ऊंचागांव की सहकारी समिति पर डीएपी वितरण के समय दो किसानों और सचिव के बीच विवाद हो गया। गुस्साए सचिव ने दो किसानों के कागजात फाड़ दिए। कागजात फाड़े जाने पर किसानों ने हंगामा करते हुए सचिव पर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के ऊंचागांव की सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को डीएपी का वितरण किया जा रहा था। बुवाई के समय डीएपी की आवश्यकता होने पर किसानों की लंबी लाइन थी। समिति पर आए किसानों को पहले ही कूपन बांट दिए गए थे। समिति पर बछेपुरा गांव के किसान रामेश्वर अपनी मां श्यामादेवी की फार्मर आईडी लेकर डीएपी लेने आए थे जिनका कूपन नंबर 41 था।
उनके चचेरे भाई अशोक का कूपन नंबर 8 था। दोनों भाई अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे थे तभी कूपन नंबर-53 के किसान को चार बोरी दिए जाने पर दोनों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विवाद होने पर सचिव ने गुस्से में आकर दोनों की फार्मर आईडी फाड़ दी। कागजात फाड़े जाने पर किसानों ने सचिव पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। अंत में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। संवाद