फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to kill woman for not giving Rs 10 lakh as dowry

Etah News: दहेज में 10 लाख नहीं देने पर महिला को जान से मारने की कोशिश

Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman for not giving Rs 10 lakh as dowry
एटा। एक गांव निवासी महिला ने थाना जैथरा में पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि विवाह अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये नहीं देने पर गला घोटकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने प्राथमिकी में लिखा है कि उसका विवाह 22 फरवरी 2023 को हुआ था। 4 माह बाद ही पति, ससुर, सास और ननद खुशी अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न कर पाने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। 29 अक्टूबर को ससुर ने कमरे में अकेला देखकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज की और पीटा। रात के समय जब वह सो रही थी तो पति ने गले में चुन्नी फंसाकर फंदा लगाते हुए जान लेने का प्रयास किया। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed