{"_id":"6a970cf9cdd27148dc05f73d","slug":"attempt-to-kidnap-a-girl-from-the-medical-college-etah-news-c-163-1-eta1014-155891-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज से बच्ची को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज से बच्ची को अगवा करने का प्रयास
Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के ओपीडी परिसर में दवा लेने आए परिवार की छह वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। आरोप है कि अज्ञात युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। आसपास के लोगों के आने पर वह बच्ची को छोड़कर उसका मोबाइल लेकर भाग निकला। घटना की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जैथरा थाना क्षेत्र के बहगो गांव निवासी गोविंद ने बताया कि वह अपनी छह वर्षीय बेटी को दवा दिलाने मेडिकल कॉलेज आए थे। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के बाद बच्ची अपने माता-पिता के साथ बाहर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बच्ची के पास पहुंचा। आरोप है कि उसने पहले बच्ची को 10 रुपये दिए और बातचीत कर उसका भरोसा जीतने का प्रयास किया। इसके बाद युवक बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों को आता देख आरोपी ने बच्ची को छोड़कर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग निकला।
बच्ची के पिता गोविंद ने शोर मचाकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।