फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Assure MPs rural village

आश्वासन के भरोसे सांसद गांव के ग्रामीण

Mon, 25 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 25 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 संासद के आदर्श गांव पिलखतरा में विकास के नाम पर सिर्फ सर्वे का कार्य जारी है। जर्जर सड़क, पेयजल समस्या, बिजली अव्यवस्था, शिक्षा के नाम पर मात्र जू0 हा0 स्कूल और अन्य दर्जनों समस्याओं के चलते ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन



संासद और केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने गांव पिलखतरा को गोद लिया था। गोद लिए जाने के बाद केन्द्रीय मंत्री कठेरिया ने जिले के उच्चाधिकारियों को बुलाकर बैठक कराई। समस्याओं की जानकारी तो ली लेकिन निस्तारण का समय नहीं मिल पाया अधिकारियों को। गांव में 21 सोलर लाइट, दो पुराने जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलवा कर उनके स्थान पर नए ट्रांसफार्मर लगवाए। वहीं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए मात्र सर्वे किया गया। विकास के नाम पर बस आश्वासन ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 

ग्राम की प्रमुख समस्याएं
- ग्राम पहुंचने के लिए डामर की जगह गड्ढों की सड़क।
- गन्दगी की भरमार कच्ची सडकें। वहीं थोडा बहुत टूटा फूटा खरन्जा।
 
सांसद ने इनके दिए आश्वासन
- इंटर कॉलेज की स्थापना कुछ भी नहीं कार्य।  
- पेयजल टंकी, भूमि उपलब्ध लेकिन कार्य नहीं हुआ।
- जर्जर तार बदलने का आश्वासन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
- गलियां पक्की कराने का आश्वासन कोई कार्य नहीं हुआ।
- क्रीड़ा स्थल बनवाने का आश्वासन कोई कार्य नहीं हुआ।
- बीज गोदाम बनवाने का आश्वासन कोई कार्य नहीं हुआ।
 
ये हैं समस्याएं
- कीचड़ भरी नाली
- राजकीय चिकित्सालय में डॅाक्टर-दवा नहीं है मौजूद
- शिक्षा के नाम पर दो प्राथमिक एवं एक उच्च प्रथमिक विद्यालय।
- परिवहन के नाम पर वाहन व्यवस्था मौजूद ही नही।
- जर्जर तारों के चलते मात्र 8-9 घंटे बिजली वो भी टुकड़ों में।

धूमिल हो रही विकास की आशा
55 वर्षीय रामवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार की अनदेखी के चलते संपन्न गांव में बीमारी सी फैल गई है। विकास की आशा बंधी थी लेकिन एक साल बाद भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



फोटो - 1- रामवीर, 2- अभिषेक, 3- गड्डा युक्त सडक, 4 ख्रराब सडक।
संजीव गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed