{"_id":"4bd7076086512dc87d185fe3d6e116c3","slug":"assembly-will-arise-in-the-double-murder-case-mmtesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान सभा में उठेगा दोहरे हत्याकांड का मामला: ममतेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान सभा में उठेगा दोहरे हत्याकांड का मामला: ममतेश
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरे हत्याकांड मामले में बसपा नेता शांतापुरी कालोनी पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी। बसपा विधायक ने मामले को विधान सभा में उठाने एवं पीड़ितों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
बसपा विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। पिछले कई दिनों से लगातार हत्या की वारदातें हो रही हैं। पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। शांतापुरी कालोनी में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। यह मामला काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के माध्यम से इस मामले को विधान सभा में उठाएंगे। सभी पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने को भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने भी हत्याकांड की घटना की निंदा की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर कमल कुमार बौद्ध, जिला अध्यक्ष राजकुमार जाटव, जिला महासचिव डीपी सिंह राना, राजेेंद्र गौतम, बाबी कश्यप, शंकर लाल, शैतान सिंह भारती, सचिन बाल्मीकि, अखिलेश जाटव, मनोज शाक्य आदि मौजूद रहे।