फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   As soon as the fault was rectified, the cables got burnt again, people were left stranded in the heat all night long.

Etah News: फॉल्ट दुरुस्त करते ही फिर जलीं केबलें, रातभर गर्मी में अकुलाए लोग

Mon, 27 May 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 May 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
As soon as the fault was rectified, the cables got burnt again, people were left stranded in the heat all night long.
एटा। भीषण गर्मी पड़ रही है, गर्मी से लोग परेशान हैं। ऊपर से बिजली उपभोक्ताओं को रुला रही है। रविवार की रात से लेकर सोमवार शाम तक शहर में छह स्थानों पर विद्युत केबल जलीं। रेलवे रोड विद्युत केंद्र से जुड़े तीन मोहल्लों में बिजली ही नहीं आई। जिन मोहल्लों में बिजली आई भी, वहां रात दो बजे के बाद मिली। आलम यह रहा कि कर्मचारी एक फॉल्ट ठीक करते और दूसरा हो जाता।
विज्ञापन

शहर के उपभोक्ताओं को बिजली निर्बाध मिले। इसके लिए रिवैंप योजना के तहत कार्य चल रहा है। कार्य की गति इनती धीमी है कि अभी तक नई केबल नहीं पड़ पाई हैं। जिस कंपनी को कार्य मिला है उसको पूरे जनपद में कार्य करना है। इसका खमियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है केबल जर्जर होने के कारण बार-बार जल रही हैं। इससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। आलम यह है रविवार की रात संतोषनगर में रात 10 बजे से 12 बजे तक तीन बार केबल जलीं। निगम के कर्मचारी जैसे ही आपूर्ति को बहाल करें कि केबल पांच मिनट में ही जल जाए। इससे दो बजे के करीब आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

बाद में एक फेस फिर उड़ गया। इससे संतोषनगर, आधा शांतिनगर, मालगोदाम रोड, वेगनगर की आपूर्ति रात भर ठप रही। सोमवार की सुबह 7:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन आठ बजे लो वोल्टेज की समस्या हो गई। बाद में उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पर जा पहुंचे। उपभोक्ताओं का कहना था कि छह दिन में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में वृद्धि की जाए। जबकि शृंगार नगर के उपभोक्ताओं ने बताया रविवार की रात 10 बजे आपूर्ति टप हुई। इसके बाद दो बजे के करीब आई। ऐसी ही स्थित आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, किदवई नगर, मेहता पार्क, कैलाशगंज सहित अन्य मोहल्लों की रही। यहां रविवार की रात आपूर्ति हर एक से डेढ़ घंटे पर आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोग घरों में एसी, कूलर व पंखों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कनेक्शन का भार बढ़वाया नहीं है। ऐसे में दिक्कत आ रही है। ट्रांसफाॅर्मर पर ओवरलोड हो रहा है। फिर भी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने का प्रयास जारी है।
जीसीएल भटनागर, अधिशाषी अभियंता शहर क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed