फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   arrest

एटा: बदमाशों ने लूटी कार, मुठभेड़ के बाद बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
arrest
सरथपुर पुलिस की हिरासत में कार लूट के आरोपी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नदराला के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार सवारों को रोक लिया और कार लूटकर फरार हो गए। वारदात की खबर पुलिस को मिली तो बदमाशों की घेराबंदी की गई और मुठभेड़ के बाद बदमाशों से लूटी गई कार और तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि नदराला के पास से सोमवार की देर शाम लूटी गई कार सहित मुठभेड़ के बाद टिंकू उर्फ उदयभान पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम ढटींगरा थाना जसरथपुर और सना उर्फ सरवन पुत्र अजंट सिंह निवासी गुनामई थाना नयागांव को एक-एक तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया है कि कार सवार राजदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव संसारपुर कोतवाली व जिला मैनपुरी अपनी ससुराल कायमगंज जा रहा था। रास्ते में ग्राम नदराला के पास एक बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया और तमंचों के बल पर उनकी कार लूट कर बाइक छोड़ मैनपुरी की और भाग गए। आसपास के लोगों को दोनों बदमाशों का हुलिया बताया तो पता चला कि उनमें एक का नाम टिंकू उर्फ उदयभान तथा दूसरे का नाम सना है।
विज्ञापन

सूचना मिली कि बदमाश टिंकू और सना भनऊघाट पुल के पास हैं, पुलिस ने रात करीब 3.30 बजे कार खड़ी देखी तो बदमाशों को ललकारा, बदमाशों की ओर से गोलियां चलाईं गई और पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ि टंकू उर्फ उदयभान के खिलाफ जिले के थाना अलीगंज, जसरथपुर और नयागांव सहित मैनपुरी में 25 मुकदमे दर्ज हैं और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed