फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   antim sanskaar tak nahin jale gaanv mein choolhe

अंतिम संस्कार तक नहीं जले गांव में चूल्हे

Sat, 13 May 2017 12:16 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 13 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
antim sanskaar tak nahin jale gaanv mein choolhe
इंजीन‌ियर की मौत पर गमगीन बैठी मह‌िलाएं - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
इंजीनियर संदीप का गुरुवार की देर रात सहबाजपुर गंगा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार तक गांव में चूल्हे तक नहीं जले। उसकी हत्या की घटना से ग्रामीणों की आंखें नम हैं।
इंजीनियर संदीप निवासी म्यांसुर सहावर की उसके भांजे शिवम ने आगरा में सात टुकडे़ कर हत्या कर दी थी। उसका शव गुरुवार को देर शाम उसके आवास पर पहुंच गया। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव गांव के निकट ही बने सहबाजपुर गंगा घाट ले जाया गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने अपने चूल्हे तक नहीं जलाए। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसकी बहन मंजू भी अपने मायके पहुंच गई। अपने बेटे के हाथों भाई की हत्या की घटना से वह काफी आहत नजर आई।  
विज्ञापन


काफी होनहार था संदीप
इंजीनियर संदीप ने एटा के परसौन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा में कॉलेज टॉप किया था। गणित में उसने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चार विषय में उसने विशेष योग्यता प्राप्त की। इंटर में भी वह विशेष योग्यता के साथ इसी कॉलेज से उत्तीर्ण किया। दो साल पहले आगरा बी टेक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद गुड़गावं नौकरी करने के लिए चला गया। ग्रामीण रवि शाक्य, भास्कर चौहान, विनय ने बताया कि वह काफी मिलनसार था। पिता की मौत पंद्रह साल पहले हो गई थी। अब परिवार की जिम्मेदारी संदीप के बडे़ भाई विजय प्रकाश के कंधों पर आ गई। संदीप की शिक्षा में लगन को देखते हुए उसको अच्छी शिक्षा दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। यहां तक पढ़ाई के लिए कर्ज भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed