{"_id":"6606c23cba12aecc8b01549a","slug":"anti-vehicle-theft-cell-will-tighten-control-on-vehicle-thieves-etah-news-c-163-1-sagr1016-114762-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल कसेगी वाहन चोरों पर लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल कसेगी वाहन चोरों पर लगाम
Fri, 29 Mar 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। एसएसपी द्वारा वाहन चोरी रोकने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल का गठन किया गया है।
जिले भर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर, कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिन दो-पहिया और चार वाहनों पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने पहल करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल का गठन किया है। इससे पहले जिले में तैनात रहे एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने पहली बार इस सेल का गठन किया था। जिससे शहर में वाहन चोरी की घटनाओं में काफी हद तक कमी आई थी।
जिले में वाहनों की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद के चलते एसएसपी ने फिर एंटी व्हीकल थेफ़्ट सेल का गठन किया है। इस सेल में एक प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को तैनाती दी गई है। इस सेल का प्रभारी सगीर खान को बनाया गया है। इसी के साथ इस सेल को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे ये सेल वाहन चोरों पर कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गठन होते ही मिली सफलता
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल का गठन होते ही सेल ने वाहन चोरों पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी है। सेल ने गठन होते ही बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के 18 वाहन बरामद किए। साथ ही अंतरजनपदीय 4 वाहन चोरों को भी जेल भेज दिया।