{"_id":"6751f03bb56f0d2dc50eb9b4","slug":"anti-polio-medicine-will-be-administered-from-december-8thanti-polio-medicine-will-be-administered-from-december-8th-etah-news-c-163-1-sagr1019-126565-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आठ दिसंबर से पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आठ दिसंबर से पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा
Thu, 05 Dec 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में 8 दिसंबर से पांच वर्ष तक के 328343 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। बाजार, रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर भी बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 8 दिसंबर को होगी। 783 बूथ स्थापित किए जाएंगे। जो बाजार, रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर भी बच्चों को बूथ पर दवा पिलाएंगे। 9 से 13 दिसंबर तक टीम घर-घर जाकर दवा पिलाएगी। छूटे हुए बच्चों को बी टीम द्वारा 16 दिसंबर को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर को सर्वे कर पता लगाया जाएगा कि कहीं कोई अन्य बच्चा छूट तो नहीं गया है।
एंटी पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। एएनएम को डोर टू डोर ड्रॉप पिलाने के लिए तैनात किया गया है। अभियान से एक दिन पूर्व रैली निकाली जाएगी। बूथ दिवस पर बुलावा टोली की मदद से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर बुलाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए अलग से 567 टीमें और बनाई गईं हैं।