फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anti-malaria month begins, health workers take oath to eradicate it

Etah News: एंटी मलेरिया माह शुरू, स्वास्थ्य कर्मियों ने ली उन्मूलन की शपथ

Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anti-malaria month begins, health workers take oath to eradicate it
सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक रूप से संकल्पबद्ध रहने - फोटो : अमर उजाला/संवाद
एटा। जिले में सोमवार को एंटी मलेरिया माह जून का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया उन्मूलन की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2027 तक देश को स्वदेशी मलेरिया मामलों से मुक्त करने और वर्ष 2030 तक मलेरिया रोग के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि पूरे जून माह में जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने एंटी-लार्वा रसायनों के छिड़काव, फॉगिंग व हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, मलेरिया विंग के निरीक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, पैरामेडिकल स्टाफ, कार्यालय के पटल प्रभारी तथा अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed