फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another machine installed in post office to make Aadhar card

Etah News: आधार कार्ड बनाने के लिए डाकघर में लगवाई एक और मशीन

Wed, 14 Aug 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 14 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Another machine installed in post office to make Aadhar card
एटा। मुख्य डाकघर सहित 28 जगहों पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। फिर भी आधार केंद्रों पर कार्ड बनवाने वालों की भीड़ रहती है। सुबह से कार्ड बनवाने वाले लाइनों में खड़े हो जाते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए मुख्य डाकघर में एक और मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन

विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश और राशन कार्ड में नाम बढ़वाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। इसको लेकर बच्चों संग अभिभावक डाकघरों में आधार केंद्रों पर सुबह से ही लाइनें लगा लेते हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह पहुंचने के बाद भी कई घंटों बाद नंबर आता है। मुख्य डाकघर सहित पटियाली गेट, गांधी मार्केट और अरुणा नगर में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर पोस्ट मास्टर रजनीश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में प्रवेश और राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किए गए हैं। इसकी वजह से सुबह से लोग आने लगते हैं। भीड़ अधिक होने के चलते एक मशीन लगाकर कर्मचारी को लगाया गया है, ताकि आने वाले लोगों को आसानी से सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। नया काउंटर खुलने के बाद लोगों की असुविधाएं कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed