फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another arms holder's license canceled

Etah News: एक और शस्त्र धारक ने निरस्त कराया लाइसेंस

Tue, 27 Feb 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Another arms holder's license canceled
एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की पहल का संपूर्ण जिले में असर देखने को मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़कर अपने शस्त्र लाइसेंस को स्वेच्छा से निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे हैं। मंगलवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के शांतीनगर निवासी रामवीर सिंह यादव ने अपने शस्त्र लाइसेंस को स्वेच्छा से निरस्त कराया है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में रामवीर सिंह को दो शस्त्र लाइसेंस स्वेच्छा से निरस्त कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में अब तक 4 लोगों की ओर से अपने 5 शस्त्र लाइसेंस स्वेच्छा से निरस्त कराए गए हैं, इनके नाम जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बोर्ड पर अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जिले के लोगों ने शस्त्र लेना शौक बना लिया गया था, इस मिथक को तोड़ने के लिए सितंबर माह में कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की पहल शुरू की थी। इसका असर जनपद में जोर शोर के साथ दिखाई दे रहा है। मेरी अपील पर जनपद के ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारक जो अपने शस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं या जिनके शस्त्र लाइसेंस बनने के बाद घरों में अनावश्यक रखे रहते हैं, वे अपना शस्त्र स्वेच्छा से निरस्त करा सकते हैं। बताया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है, लोगों को रात व दिन में किसी भी प्रकार से भय नहीं हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य सहित अन्य अधिकारीगण व रामवीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed