फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another accused arrested in Rs 25 lakh codeine-laced syrup case

Etah News: 25 लाख की कोडीनयुक्त सिरप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Rs 25 lakh codeine-laced syrup case
एटा/अलीगंज। कोडीनयुक्त सिरप के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेता जा चुका है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघव सिंह निवासी नगला उम्मेद थाना जसरथपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और औषधि प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2025 को थाना अलीगंज पुलिस और एएनटीएफ आगरा जोन की संयुक्त टीम ने ग्राम नकटई कला स्थित एक तंबाकू गोदाम में छापा मारा था। इस दौरान 47 कार्टून में भरी 5640 बोतल ओनेरेक्स कोडीनयुक्त सीरप बरामद किए थे जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई थी। इस दौरान पुलिस ने प्रमोद कुमार, पंजाब सिंह रिटायर्ड फौजी, जितेंद्र यादव और जितेंद्र शाक्य को मौके से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बनारस से कोडीनयुक्त सिरप लाकर पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सप्लाई करता था। जांच के दौरान तहसील अलीगंज में तैनात अमीन संग्रह जितेंद्र सिंह की संलिप्तता सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया गया। वहीं मामले के तार बनारस के दवा कारोबारी शुभम जायसवाल से भी जुड़े पाए गए हैं जिसके अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed