फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Annual revenue increased food security plan

खाद्य सुरक्षा योजना की वार्षिक आय बढ़ी

Mon, 16 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 16 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 खाद्य सुरक्षा के प्रति सरकार भले ही गंभीरता दिखा रही हो, लेकिन इस योजना के लाभ को लेने के प्रति लोगों की चिंता बढ़ती जा रही हैं। सरकार ने तैयार किए गए प्रारूप में ऐसे नियम और शर्तों को रखा है जिससे योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन



सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सर्वे के अलग-अलग प्रारूप तैयार किए गए हैं। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर, हारवेस्टर, शस्त्र लाइसेंस के अलावा पांच केवीए जेनरेटर रखने वाले इस योजना के लाभ के हकदार नहीं होंगे, वहीं शहरी क्षेत्र में सौ वर्ग मीटर से अधिक स्व अर्जित आवासीय प्लाट या उस पर स्वनिर्मित मकान वाले भी इस योजना से वंचित हो जाएंगे। गरीबों के लिए राहत की खबर यह है कि 19 हजार वार्षिक आय वाले ग्रामीण एवं 24 हजार वार्षिक आय वाले शहरी इस योजना में शामिल होंगे जिनकी सीमा बढ़ाकर दो लाख कर दी गई है। बता दें कि 65 फीसदी शहरी एवं 80 फीसदी ग्रामीण खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ के हकदार होंगे।
विज्ञापन


इस योजना के तहत तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल परिवार के प्रत्येक सदस्य को मिलेगा। गेहूं की कीमत दो रुपये किलो व चावल की कीमत तीन रुपये किलो होगी।
-अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed