{"_id":"670c099e08fda977e205d8de","slug":"anm-made-strategy-to-protest-against-online-attendance-etah-news-c-163-1-sagr1019-124348-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एएनएम ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एएनएम ने बनाई रणनीति
Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एएनएम को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया है। एएनएम इसका विरोध कर रहीं हैं। रविवार को शहीद पार्क में मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले बैठक कर रणनीति बनाई।
संघ की अध्यक्ष प्रेमलता यादव के नेतृत्व में एएनएम की बैठक हुई। इसमें पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का विरोध किया गया। निर्णय लिया गया एएनएम पोर्टल पर उपस्थित नहीं लगाएंगी। पूर्व की भांति अपना कार्य करती रहेंगी। एएनएम एक फील्ड कर्मचारी है। सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इसको लेकर माह के कई दिन गांव में लोगों के बीच व्यतीत होते हैं। शिविर लगाकर मरीजों के चेकअप आदि भी किए जाते हैं। इसके अलावा गांव में अधिकांश बैठक भी करनी पड़ती हैं। यह सभी कार्य एएनएम करती हैं।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसी ड्यूटी के दौरान प्रतिदिन उपकेंद्र पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना किसी भी दशा में संभव नहीं है। मामले को लेकर सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन भी दिया । ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शारदा, गौतम, ब्रह्मा यादव, नीरज माथुर, धन देवी, दिनेश यादव आदि एएनएम मौजूद रहीं।