फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   animal hospital disappear in plants

झाड़ियों में गुम हो गया पशु चिकित्सालय

Sun, 08 Nov 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
animal hospital disappear in plants
 ग्राम राजा रिजोला में करीब पांच वर्ष पहले बना पशु चिकित्सालय जर्जर हालत में है। अस्पताल निर्माण से लेकर अब तक इसमें एक भी डाक्टर की नियुक्ति तक नहीं हुई।  लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए अस्पताल का लाभ आज तक जनता को नहीं मिला।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय दुर्दशा का शिकार हैं। आसपास झाड़ियां उग आई हैं। पशु चिकित्सालय अराजकतत्वों की आरामगाह बन गया है। देखरेख न होने के कारण चिकित्सालय के खिड़की दरवाजों को भी चोर उखाड़कर ले गये है। ग्रामीण अपने बीमार पशुओं को शहर से बाहर लेकर जाते हैं।
विज्ञापन


कई बार तो पशु इलाज न मिलने के कारण मर तक जाते हैं। यदि प्रशासन पशु चिकित्सालय का संचालन शुरू करा दे, तो तो गांव एवं आसपास के ग्रामीणों के पशुओं को समय पर इलाज मिल सकेगा। ग्राम नगला अब्दाल निवासी राम बहादुर शर्मा का कहना है कि पशुओं में गलाघोंटू के अलावा कई अन्य बीमारियां हो जाती हैं। लेकिन कोई पशु चिकित्सालय न होने से जानवरों की इलाज के अभाव में मौत हो जाती है। वहीं ग्राम राजा रिजोला के पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह कहते हैं कि कई बार लिखित तथा मौखिक रूप से शिकायतें विभाग से की हैं, लेकिन पशु चिकित्सालय का संचालन नहीं हो सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - पटियाली के ग्राम रिजौला में पशु चिकित्सालय का मेन गेट पर उगी झाडिय़ां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed