फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Angered by father's scolding, student committed suicide by hanging

पिता की डांट से नाराज छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 12 Jun 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Angered by father's scolding, student committed suicide by hanging
मिरहची क्षेत्र में फंदे पर लटके युवक के शव को उतरवाती पुलिस। संवाद - फोटो : ETAH
मिरहची (एटा)। पिता की डांट से से नाराज होकर कासगंज के 21 वर्षीय छात्र ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह चार दिन पहले मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खरगी में अपनी बुआ के घर आया था। जनपद कासगंज के थाना पटियाली के गांव गढ़िया नरसी हथोड़ावन निवासी बुद्धप्रकाश ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनका 21 वर्षीय भतीजा रोहित बीएससी कर रहा था। पिता ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी थी।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर चार दिन पहले नगला खरगी में अपनी बुआ के घर चला आया था। उसकी बीएससी की परीक्षाएं चल रही हैं। एक पेपर भी खराब हो गया था, इससे भी वह परेशान था। शनिवार की शाम को बुआ के घर से बिना बताए निकल गया था। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के लोग खेतों पर शौच के लिए गए तो उसका शव पेड़ पर लटका दिखा। थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed