फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anger continues among traders, trust in police is waning

Etah News: व्यापारियों में रोष बरकरार, पुलिस से उठता जा रहा भरोसा

Mon, 30 Oct 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anger continues among traders, trust in police is waning
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति से 22 अक्तूबर को दिन दहाड़े व्यापारी के कैशबाॅक्स समेत 12 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस मामले को एक सप्ताह से अधिक बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मुहैया कराई गई है। व्यापारियों में खुलासा नहीं होने से रोष बरकरार है और आज एसएसपी से व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़ती दिनेश कुमार के व्यापारिक प्रतिष्ठान से कैशबॉक्स सहित 12 लाख की लूट पुलिस के लिए गले की हड्डी बनती जा रही है। पहले दिन ही पुलिस की लापरवाही भारी पड़ गई है और अब पुलिस सफाई देती नहीं थक रही, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस का पूरा तंत्र फेल नजर आ रहा है। स्पेशल टीमें खाक छान रहीं हैं और वीडियो फोटो होने के बाद भी अपराधियों को नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

अपराधियों को पकड़ने और खुलासा होने में जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ही व्यापारियों का धैर्य टूटता नजर आ रहा है। जबकि पुलिस का मजबूत तंत्र अलीगंज क्षेत्र में छात्रा की हत्या का मामला भी नहीं खोल सका है। इसको लेकर भी कई तरह के सवाल उठते रहे हैं। वहीं मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को हड़ताल के समय तीन दिन का समय लिया था, 5 दिन हो चुके हैं लेकिन खुलासा नहीं हो सका है। आज मंगलवार को एसएसपी से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा और इसके बाद नई रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार काम कर रही हैं। राजस्थान तक भी तलाश की जा चुकी है। जल्द ही गिरफ्तारी करके मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed