फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anger among colleagues due to report on lawyer, strike

Etah News: वकील पर रिपोर्ट से साथियों में आक्रोश, हड़ताल

Wed, 29 May 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anger among colleagues due to report on lawyer, strike
एटा। पारिवारिक मामले में एक अधिवक्ता पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस बात से साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को उन्होंने हड़ताल रखी और कार्रवाई समाप्त करने की मांग की।कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में बुलाई गई बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि एक अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज होने से सभी सदस्यों में रोष व्याप्त है। निर्णय लिया गया कि बुधवार को सभी अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस प्रस्ताव की प्रतियां जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी के माध्यम से सभी न्यायालयों में भिजवाई गईं। बार अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सिकरवार ने बताया कि हेमंत यादव पर एक पारिवारिक मामूली झगड़े में बढ़ा-चढ़ाकर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जो पूरी तरह गलत है। इस रिपोर्ट को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही अधिवक्ता पक्ष की रिपोर्ट भी पुलिस को दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed