फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anganwadi centers were found closed, toilets were locked

Etah News: आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले, शौचालयों में ताले

Tue, 22 Jul 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers were found closed, toilets were locked
एटा। उत्तर प्रदेश शासन से नियुक्त मुख्यमंत्री फेलो डॉ. दिनेश कुमार ने मंगलवार को विकासखंड सकीट की ग्राम पंचायत कौंची और गढ़िया कौंची का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र को छोड़कर सभी अध्यापक अनुपस्थित मिले। वहीं अन्य सरकारी योजनाओं में खामियां मिलीं।
विज्ञापन


डॉ. दिनेश ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत कौंची के कोच्चि डेरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें शिक्षामित्र कमलेश उपस्थित पाई गईं। अन्य शिक्षक अनुपस्थित थे। विद्यालय में छात्र संख्या शून्य थी। मिड-डे मील योजना पूरी तरह निष्क्रिय मिली। विद्यालय में शासन द्वारा वितरित की जाने वाली पुस्तकें बच्चों को नहीं दी गई थीं। परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बंद था।
विज्ञापन


पौधरोपण हुआ न एसएमसी की बैठकें हुईं। ईको क्लब जैसी गतिविधियां भी संचालित नहीं हो रही थीं। वहीं, शौचालयों पर ताले लगे मिले और ताले खुलवाने पर भी यूरिनल शौचालय क्रियाशील नहीं पाए गए। विद्यालय में पेयजल टंकी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गढ़िया कौची के खड़गपुर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल टूटी हुई थी और आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। पंचायत घर, आरआरसी व सामुदायिक शौचालय सभी निष्क्रिय पाए गए। हर घर जल योजना के अंतर्गत कई घरों में अब तक टंकियां नहीं लगाई गई। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed