{"_id":"67b4bfa6600ff7ca110dc1bc","slug":"ancient-shivling-found-in-excavation-of-platform-of-hanuman-garhi-etah-news-c-163-1-sagr1016-129888-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हनुमान गढ़ी के चबूतरे की खुदाई में निकला प्राचीन शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हनुमान गढ़ी के चबूतरे की खुदाई में निकला प्राचीन शिवलिंग
Tue, 18 Feb 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग।
- फोटो : राजा का रामपुर में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग।
राजा का रामपुर(एटा)। कस्बा के मुख्य चौराहा पर कई दशक पुरानी हनुमान गढ़ी है। जीर्ण-शीर्ण मंदिर का पुनरुद्धार कराया जा रहा है। मंगलवार को मंदिर के चबूतरे की खुदाई करते समय एक शिवलिंग निकला। दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्राचीन मंदिर की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। इसलिए नगर के कुछ लोगों ने नगर की इस प्राचीन धरोहर और आस्था के प्रतीक हनुमान गढ़ी का पुनरुद्धार का कार्य शुरू कराया। इसमें आवश्यक निर्माण, मरम्मत के साथ ही रंगाई-पुताई का कार्य शामिल है। पुराने चबूतरे के स्थान पर नया चबूतरा का निर्माण होना है। इसके लिए मंगलवार को श्रमिक चबूतरे की खुदाई कर रहे थे। खुदाई में फावड़ा किसी बड़े पत्थर से टकराने पर मजदूर ने अन्य लोगों को जानकारी दी।
हाथाें से मिट्टी हटाने का काम करने पर शिवलिंग के दर्शन हुए। जमीन से शिवलिंग निकलने पर क्षेत्र में चर्चा फैल गई। दर्शन के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। बुजर्गों ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर के चबूतरे पर एक पीपल का वृक्ष हुआ करता था। जो कई साल पहले सूखने के बाद गिर गया। इस वृक्ष के पास शिवलिंग होने की बात बताई जा रही है।