फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   An old man raped a mentally ill teenager

Etah News: वृद्ध ने किया मानसिक बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sat, 24 May 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 24 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
An old man raped a mentally ill teenager
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र की एक गांव में शनिवार को दोपहर के समय 60 वर्षीय वृद्ध ने मानसिक बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय महिलाओं ने देखकर शोर मचाया तो फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बागवाला कपिल कुमार नैन ने बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार किशोरी अपने घेर में बैठी हुई थी। उसकी मां घर पर खाना बनाने गई थीं। उसी समय गांव का ही 60 वर्षीय नेपाल सिंह चहारदीवारी कूदकर घेर में घुस गया। काफी देर बाद उधर से गुजर रही कुछ महिलाओं ने अंदर से चिल्लाने की आवाज सुनी तो जाकर देखा। महिलाओं को आता देख आरोपी दीवार कूदकर खेतों की ओर भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। वहीं, आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed