{"_id":"69a1bf69f27db662e7032b81","slug":"an-electric-pole-fell-on-the-roof-of-a-house-due-to-monkeys-shaking-it-etah-news-c-163-1-eta1003-147021-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंदरों के हिलाने से मकान की छत पर गिरा बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंदरों के हिलाने से मकान की छत पर गिरा बिजली का खंभा
विज्ञापन
राजा का रामपुर कस्बे में गिरकर मकान पर टिका खंभा। संवाद
राजा का रामपुर। कस्बे के मोहल्ला मालियान में पहरा रुदायन मार्ग पर बंदरों के हिलाने से हाईटेंशन लाइन का खंभा एक मकान की छत पर गिर गया। मकान की छत पर हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरने से भगदड़ मच गई। विद्युत कर्मचारियों की टीम ने जमीन पर गिरे तारों को व्यवस्थित कराया।
कस्बे में बंदरों का आतंक है। बृहस्पतिवार की देर शाम को पहरा रुदायन मार्ग से गुजरी हाईटेंशन लाइन के एक खंभे पर कई बंदर बैठकर उसे जोर-जोर से हिला रहे थे। काफी देर तक बंदरों के हिलाने पर पहले से कमजोर खंभा एक मकान की छत पर गिर गया। मकान की छत पर बिजली का खंभा गिरने पर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। बिजली घर संपर्क कर हादसे की जानकारी दी गई। विद्युतकर्मियों ने सप्लाई बंद कर तारों को समेटकर उनको व्यवस्थित कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -
हाईटेंशन लाइन का टूटे खंभे की जगह नए की व्यवस्था शीघ्र कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। नया खंभा लगने तक तारों को दूसरे खंभे से कनेक्ट कराकर आपूर्ति शुरु करा दी गई है।
विज्ञापन
अतुल कुमार, एसडीओ अलीगंज विद्युत निगम