{"_id":"66d326f06f33a8653b05d79a","slug":"ambulance-tyre-puncture-night-in-etah-no-spare-wheel-in-vehicle-due-to-patient-had-to-suffer-for-long-time-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News: देर रात बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया हुआ पंक्चर, गाड़ी में नहीं थी स्टेपनी; घंटों तड़पता रहा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: देर रात बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया हुआ पंक्चर, गाड़ी में नहीं थी स्टेपनी; घंटों तड़पता रहा मरीज
Sat, 31 Aug 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 08:05 PM IST
सार
एटा में देर रात बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया पंक्चर हो गया। गाड़ी में स्टेपनी नहीं थी। इससे मरीज काफी देर तक परेशान रहे।
विज्ञापन
Etah News: देर रात बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया हुआ पंक्चर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही 108 एंबुलेंस का रात के समय बीच राह पहिया पंक्चर हो गया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कहा कि एंबुलेंस में स्टेपनी नहीं थी। काफी देर तक मरीज को परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार रात 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज आ रही थी। रात करीब 11 बजे माया पैलेस चौराहे पर पहिया पंक्चर हो गया। वायरल वीडियो के साथ लिखा गया कि एंबुलेंस रास्ते में बीमार हो गई। टायर पंक्चर होने से मरीज घंटों तड़पता रहा।
विज्ञापन
मरीज के परिजन दूसरी एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल करते रहे, लेकिन दूसरी एंबुलेंस नहीं मिली। एंबुलेंस में स्टेपनी भी नहीं थी बदलने के लिए। सरकार करोड़ों रुपये स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कर रही है, इसके बाद भी मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। एंबुलेंस की खस्ता हालत का जिम्मेदार कौन।
यह सब बातें लिखकर पोस्ट की गई है। एंबुलेंस के जिला प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया एंबुलेंस का पहिया पंक्चर हो गया था। उसे कर्मियों ने तत्काल बदला। एंबुलेंस में स्टेपनी उपलब्ध थी। बाद में मरीज को भर्ती कराया गया। सुबह 4:30 बजे मरीज घर गया। इस दौरान भी एंबुलेंस उसे छोड़कर आई। शिकायत आने पर मामले की जांच कर ली गई है।