फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ambedkar jayanti

Etah News: सामाजिक समरसता के पुरोधा थे बाबा साहब

Wed, 15 Apr 2026 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
ambedkar jayanti
एटा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अनुयायियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया वहीं नीले गुलाल के बीच नृत्य करते अनुयायी पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के पुरोधा थे। कार्यक्रम की शुरुआत कचहरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क से हुई। इससे पूर्व नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों अधिकारियों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। शोभायात्रा का शुभारंभ मेला अध्यक्ष सुधाकर बाबू, पूर्व कांग्रेस सांसद सत्या बहन की पुत्र पूजा अमरोही पूर्व बीएसपी प्रत्याशी आगरा लोकसभा ने शुभारंभ किया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष राहुल गुप्त, पंकज गुप्ता, राजू राम रतन, मेधावृत शास्त्री, राकेश राजपूत, राकेश गांधी, जहीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई आंबेडकर जयंती
एटा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय पर कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भीमराव आंबेडकर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

---
सपा और कांग्रेस नेताओं ने मनाई जयंती
एटा। समाजवादी पार्टी ने कैंप कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने आंबेडकर के दलित व कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को याद किया जबकि पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने उन्हें महान व्यक्तित्व बताया। शहर के सराय मिश्र में स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन भोले के साथ अन्य पदाधिकारियों ने कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष एकेश लोधी, रामकुमार सक्सेना, अरुणेश गुप्ता, नीलिमा राज, सोहनलाल वर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चित्र पर माल्यार्पण किया
निधौलीकलां। नगर पंचायत में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अध्यक्ष शिखा गुप्ता ने कहा बाबा साहब सामाजिक समरसता के पुरोधा थे। गांव झिनवार में सपा नेता पुष्पेंद्र धनगर ने आबंडेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। वहीं पिलुआ कस्बे के आंबेडकर पार्क में विजय आर्य, विष्णु लोधी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed