फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ambedkar jayanti

बसपा कार्यकर्ताओं ने घरों में मनाई बाबा साहब की जयंती

Tue, 14 Apr 2020 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
ambedkar jayanti
बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अनुयायी। - फोटो : ETAH
एटा। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं शहर में भले ही सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए पर प्रतिमाओं की अनुयायियों ने सफाई कर वहां चूना और पानी छिड़काव किया।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भाष्कर के आह्वान पर जिले भर में कार्यकर्ताओं ने घरों में ही रहकर बाबा साहब की जयंती मनाई। कचहरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क में सुबह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर 21 किलो फूलों की माला से माल्यार्पण किया। इससे पूर्व सभी ने सैनिटाइजर से हाथ साफ किए और सामाजिक दूरी का पालन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महेश बाबू आजाद, उमेश प्रताप सिंह दिनकर, राजू राम रत्न, भानुप्रताप सिंह बौद्ध, दीपक राज अम्बेडकर, सत्यवीर सिंह दिवाकर, विनोद कुमार प्रेमी, कपिल देव प्रसाद, डॉ. राजेन्द्र सिंह सुमन, बंटी चौहान, आरती बौद्ध और जवाहर लाल विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजा का रामपुर में नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। मोहल्ला पूर्वी जाटवान में आंबेडकर चबूतरा पर बाबा साहब की प्रतिमा पर राधेश्याम सन्त एडवोकेट, रंजीत, हर्ष, राजशेखर ने और मोहल्ला पछायॉ जाटवान में राघवेन्द्र, सुधीर, बिजेन्द्र आदि ने बाबा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। उधर, सकीट में जयंती मनाई गई।
निधौलीकलां में नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर लिपिक उमेश एवं नेत्रपाल वर्मा, सभासद कैलाश अगरिया, विशांत गुप्ता, रहीश अहमद, नितिन गुप्ता आदि ने माल्यार्पण किया। अंबेडकर पार्क में चेयरमैन देवलाल लोधी ने अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाई और अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लोगों को संकल्प दिलाया। नीरज गुप्ता, योगेन्द्र योगी, हरि सिंह वर्मा, राकेश सिंह, वेदप्रकाश, गोविंद शर्मा, ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।
जलेसर में तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार क्षेत्राधिकारी पुलिस रामनिवास तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, विधायक आवास पर विधायक संजीव दिवाकर, पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल, अमित गुप्ता भारतीय जनता ट्रेड यूनियन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार गौतम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक भेदभाव, जातिवाद एवं अस्पृश्यता के विरुद्ध दृढ़ता से लड़ने वाले महानायक थे। जयंती पर संगठन कार्यालय पर संविधान निर्माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवराज सिंह ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि इनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed