फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Amarjeet committed suicide after being hurt by the name of sister-in-law

Etah News: भाभी के नाम बैनामे से आहत हो की थी अमरजीत ने आत्महत्या

Thu, 10 Aug 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Amarjeet committed suicide after being hurt by the name of sister-in-law

विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरा सेंथरी निवासी अमरजीत ने छह अगस्त की रात में घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बुधवार को ससुर ने धोखाधड़ी से दामाद के हिस्से की जमीन पिता की ओर से बड़े बेटे की पत्नी के नाम बैनामा करने से आहत होकर खुदकुशी करने की रिपोर्ट लिखाई है।

जिला मैनपुरी थाना घिरोर क्षेत्र के गांव मरहला निवासी रामदास ने दामाद के पिता लायक सिंह उर्फ लाखन सिंह, भाई राजेश उर्फ सोनू और भाभी पूजा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दामाद के हिस्से की करीब 10 बीघा जमीन का लायक सिंह ने बड़ी पुत्रवधू पूजा देवी के नाम करीब एक वर्ष पहले बैनामा कर दिया गया। छह माह पहले दामाद और बेटी सीमा को पता चला तो विरोध जाताया। पूजा अपने मायके में पति व ससुर के साथ रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद भी कहासुनी होती रहती थी। इसी बात से आहत होकर बेटी सीमा और बच्चों को मेरे गांव में दामाद छोड़ आए। इसके बाद गांव में आकर 6 जुलाई की रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों में पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था, यह बात पहले दिन ही साबित हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed