फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Altercation and Uproar Between Traders and Municipal Team

Etah News: व्यापारियों और पालिका टीम के बीच नोकझोंक, हंगामा

Fri, 08 May 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 08 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Altercation and Uproar Between Traders and Municipal Team
गांधी मार्केट में अतिक्रमण के दौरान व्यापारियों से होती नोंकझोंक। संवाद
एटा। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इसकी शुरुआत गांधी मार्केट से हुई जहां अभियान के दौरान नगर पालिका टीम और व्यापारियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई।शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर फैला सामान लगातार जाम की समस्या को बढ़ा रहा है। इसके बावजूद कई दुकानदार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं थे। आईआई राकेश कुमार गौरव ने बताया कि कई दिनों से मुनादी कराकर दुकानदारों को साफ निर्देश दिए गए थे कि सड़क और फुटपाथ पर कब्जा न करें लेकिन इसका असर नहीं हुआ। अभियान के दौरान तनावपूर्ण माहौल तब बना जब टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान हटाना शुरू किया। इस पर कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया जिससे कहासुनी तेज हो गई। मौके पर मौजूद ईओ नगर पालिका निहाल सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे टिनशेड और अन्य सामान को जीसीबी मदद से हटवाया गया। वहीं, 3000 रुपये का चालन भी वसूला गया। अभियान के दौरान तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, केएनए जगजीवनराम और कोतवाली नगर पुलिस बल की मौजूदगी बनी रही। अधिकारियों ने बाजार के व्यापारियों को दोबारा चेताया कि यदि आगे भी दुकान के बाहर सामान फैला मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने बताया कि सोमवार को अन्य बाजारों में भी इसी तरह के अभियान चलाया जाएगा।

गांधी मार्केट में अतिक्रमण के दौरान व्यापारियों से होती नोंकझोंक। संवाद

गांधी मार्केट में अतिक्रमण के दौरान व्यापारियों से होती नोंकझोंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed