फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Alleging that police recruitment paper was leaked, candidates took out a procession and raised slogans.

Etah News: पुलिस भर्ती पेपर लीक होने का आरोप लगा अभ्यर्थियों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी

Mon, 19 Feb 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 Feb 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Alleging that police recruitment paper was leaked, candidates took out a procession and raised slogans.
एटा। उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में शनिवार और रविवार को लिखित परीक्षा कराई गई। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया के तमाम अभ्यर्थियों ने इस पर सवाल उठाए हैं। पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

100 से अधिक युवा सोमवार को नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। वहां पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए। ये भी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थी थे। कहा कि 17 और 18 फरवरी को लिखित परीक्षा कराई गई। इसमें कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई कर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, लेकिन हम लोगों को पता लगा है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया के माध्यम से लीक हो गया था। जिस कारण हम परीक्षार्थियों का काफी नुकसान हुआ है। हमें काफी मानसिक प्रताड़ना हो रही है। ऐसे में हम लोगों की मांग है कि परीक्षा को पुन: कराया जाए। जिससे योग्य अभ्यर्थियों को ही अवसर मिल सके।
विज्ञापन

इन सभी बातों का ज्ञापन इन युवाओं ने पहले कलेक्ट्रेट में मौजूद सदर तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय को सौंप दिया, लेकिन बाद में डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के कार्यालय में घुस गए। उस समय वहां डीएम उपस्थित नहीं थे। वहां मिले एएसडीएम रामनयन को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जुलूस के रूप में वहां से निकले और शहर में भ्रमण किया। छात्र एकता जिंदाबाद, पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराओ जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पकड़े गए 17 लोग
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पहले दिन शनिवार सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले ही 15 लोगों को पकड़ा था। इनमें से एक कोचिंग संचालक था, जिसने अभ्यर्थियों से पांच-पांच लाख रुपये का ठेका लेकर पेपर आउट कराने और दूसरे लोगों को बैठाकर पास कराने की जिम्मेदारी ली थी। जबकि इसी दिन कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज और रविवार को शहर के जीआईसी में दो संदिग्ध अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।

-----------
पुलिस भर्ती परीक्षा के कुछ अभ्यर्थी पहुंचे थे, जिन्होंने ज्ञापन दिया है। पेपर लीक होने का आरोप लगाकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। वहीं से निर्णय लिया जाएगा। - रामनयन, एएसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed