{"_id":"65c4d1603da5cb600d03fff3","slug":"allegation-of-dragging-a-girl-with-bad-intentions-etah-news-c-163-1-sagr1017-112378-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बदनीयती से युवती को खींच ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बदनीयती से युवती को खींच ले जाने का आरोप
Thu, 08 Feb 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव में बदनीयती से युवक एक युवती को अपने जीजा के घर में खींच ले जाने का आरोप है। चीख-पुकार मचाने सुनकर भाई पहुंचा तो युवक और उसके जीजा आदि ने बहन-भाई को बुरी तरह से पीटा। इसकी वजह से दोनों के सिर में चोटें आईं। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उल्टा उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने और दबंगों का साथ देने का आरोप भी पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया है।
भाई का आरोप है कि गांव में ही आरोपी कौशल किशोर की बहन का घर है, यहां पर वह आया था। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे मेरी बहन डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही थी। तभी कौशल किशोर बदनीयती से अपने जीजा ओमप्रकाश के घर में उसको खींचकर ले गया। बहन की चीख पुकार सुनी तो मैं पहुंचा और बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने मुझको भी पकड़ लिया और लाठी डंडों से पिटाई की। इसकी वजह से बहन और मेरे सिर में चोटें आईं। बाद में थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने हमारा मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। विपक्षियों ने बचने के लिए पुलिस के साथ सांठगांठ कर ली और हमारे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। बताया का बृहस्पतिवार को बहन को ले जाकर एसएसपी से मिले, जिस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश की पत्नी आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने युवती के भाई देवेंद्र सहित 4 के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई करने व गाली गलौज कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार को झगड़ा हुआ, इसमें दोनों पक्षों के चोटें आई हैं। युवती को खींचकर ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जांच कराई जा रही है। ओमप्रकाश पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अनिल यादव