{"_id":"6567762e825fb78916014d57","slug":"aligarh-youth-who-came-to-attend-marriage-procession-dies-in-accident-etah-news-c-163-1-sagr1016-8952-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बरात में शामिल होने आए अलीगढ़ के युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बरात में शामिल होने आए अलीगढ़ के युवक की हादसे में मौत
Wed, 29 Nov 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अलीगढ़ के युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। जबकि अन्य हादसों में दो युवक घायल हुए हैं, इनको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
जिला अलीगढ़ थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव जलाली निवासी मुकेश कुमार (27) की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि मुकेश की गांव के ही कुशलपाल से दोस्ती थी। कुशलपाल के साले मुन्नू सिंह निवासी भोजगढ़ी हाथरस की बारात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी भोजगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बबूलगढ़ी थाना सकरौली के लिए जा रहे थे। बताया कि गांव भूपालगढ़ी के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र सिंह घायल हो गया। इसको सीएचसी जलेसर पर भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष नरेश सिंह जादौन ने बताया कि हादसा मंगलवार की रात करीब 9 बजे हुआ था, युवक की मौके पर ही मौत होने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया, बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव उमरायपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिव यादव निवासी खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर मंगलवार की देर शाम घायल हो गया। जबकि एक अन्य हादसे में कुसमा देवी निवासी गांव कोयला थाना मिरहची घायल हुई हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।