{"_id":"67605ead0bc03aeca6033939","slug":"aliganjs-bar-executive-dissolved-elections-to-be-held-etah-news-c-163-1-sagr1016-127043-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलीगंज की बार कार्यकारिणी भंग, कराया जाएगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलीगंज की बार कार्यकारिणी भंग, कराया जाएगा चुनाव
Mon, 16 Dec 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। मतदाता सूची पर आपत्ति लेकर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
वार्षिक चुनाव 2025 के मद्देनजर सोमवार को कार्यकारिणी भंग किए जाने की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव प्रस्तावित है। कार्यकारिणी भंग कर अध्यक्ष, सचिव को निर्देशित किया है कि 17 दिसंबर तक समस्त कार्यभार एल्डर कमेटी अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत कर दें। चुनाव होने तक वह कार्यवाहक अध्यक्ष व सचिव के रूप में कार्यरत रहेंगे।
अध्यक्ष व सचिव से प्राप्त वोटर लिस्ट पर 17 दिसंबर तक लिखित आपत्ति ली जाएंगी। इसके निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर शीघ्र चुनाव कराया जाएगा। जय कुमार शाक्य, शैलेंद्र सिंह चौहान, वासुदेव सिंह, महेंद्र, अरुण कुमार कश्यप आदि उपस्थित रहे। संवाद