फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aliganj mla's audio viral

अलीगंज विधायक का ऑडियो वायरल, समर्थक मायूस

Mon, 22 May 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Mon, 22 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
aliganj mla's audio viral
आँडियो

विज्ञापन
अलीगंज के विधायक सत्यपाल राठौर का एक ऑडियो वायरल होने से उनके समर्थकों में मायूसी है। इसमें वह लोधी समाज के भाजपा नेता से बातचीत में विधायक निधि से केवल सजातीयों का ही उत्थान कराने की बात कह रहे हैं। इस ऑडियो को सुनने के बाद विरोधी दल के लोग तंज कस रहे हैं। वहीं विधायक का कहना है कि सांसद प्रतिनिधि से फोन पर उन्होंने मजाक में यह बात कही थी।

रविवार को लोधी समाज के भाजपा नेता ने विधायक को फोन कर एक गांव की रास्ते और स्कूल की समस्या के समाधान की मदद मांगी थी। इस पर विधायक ने उन्हें अपने सजातीय सांसद से मदद लेने की नसीहत दी। उन्होंने चुनाव में वोट दिलवाने की बता कही तो उन्होंने कहा कि 2014 में हमने तुम्हारा समर्थन किया अब तुमने हमें समर्थन दिया।
विज्ञापन


इसमें लोधी समाज ने वोट देकर कोई एहसान नहीं किया है। विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि सांसद ने तीन साल में लोधी समाज के अलावा किसी पर अपनी निधि का एक पैसा भी खर्च नहीं किया है। अब वह पांच साल में ठाकुरों को निधि का लाभ देंगे। विरोधी दल के लोग इस पर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो के संबंध में अलीगंज के विधायक  सत्यपाल सिंह राठौर का कहना है कि फोन पर सांसद प्रतिनिधि से उनकी बात मजाक के रूप में हुई थी। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ऑडियो वायरल कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने वोट देकर विधायक बनाया है, सभी का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed