फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aliganj has been the strongest fort for SP

Etah News: सपा के लिए सबसे मजबूत किला रहा है अलीगंज

Thu, 11 Apr 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Aliganj has been the strongest fort for SP
एटा। फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में शामिल अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का मिजाज अलग ही तरह का है। जो भाजपा के लिए कड़वाहट देने वाला रहा है। जबकि सपा के लिए सबसे मजबूत साबित हुआ। यहां तक कि 2014 के चुनाव में प्रचंड मोदी लहर के बीच भी यहां कमल नहीं खिल सका था।
विज्ञापन

पूर्व में एटा विधानसभा क्षेत्र भी एटा लोकसभा सीट में शामिल था। लेकिन परिसीमन के बाद 2009 में इसे फर्रुखाबाद संसदीय सीट में मिला दिया गया। इस परिसीमन पर हुए पहले चुनाव में भाजपा की ध्वजवाहिका बनकर मिथलेश कुमारी चुनाव लड़ने उतरीं। जबकि सपा का झंडा चंद्रभूषण सिंह थामे हुए थे। हालांकि विजयी बसपा के नरेश चंद्र अग्रवाल 23.26 प्रतिशत मत पाकर विजयी हुई। जबकि सपा को 20.84 मत मिले। भाजपा इससे मामूली पीछे 19.30 प्रतिशत मतों पर रही थी। लेकिन अलीगंज विधानसभा की बात करें तो बसपा 32.17 और सपा 29.77 प्रतिशत पर थी। जबकि भाजपा 11.82 प्रतिशत वोट पा सकी।
विज्ञापन

इसके बाद 2014 के चुनाव में मोदी की सुनामी छाई हुई थी। इसका असर फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर भी दिखा और भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को बड़ी जीत हासिल हुई। लेकिन अलीगंज विधानसभा में इस सुनामी के बीच भी भाजपा मात खाई गई थी। सपा प्रत्याशी के आधे वोट भी नहीं हासिल हो सके थे। सपा के रामेश्वर सिंह यादव ने बंपर 57.80 फीसदी वोट प्राप्त किए थे। तो भाजपा के मुकेश राजपूत यहां 27.53 प्रतिशत के आंकड़े तक ही सीमित रहे। जबकि लोकसभा की अन्य चारों विधानसभा सीटों पर वह आगे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में चुनाव फिर मोदी लहर के बीच ही लड़ा गया था। भाजपा के मुकेश राजपूत लगातार दूसरी बाद यहां से जीतकर सांसद बने। इस बार भाजपा के लिए यह भी मजबूत पक्ष था कि सपा और बसपा का गठबंधन हुआ था और यह सीट बसपा के खाते में चली गई। इस तरह यहां सपा का कोई प्रत्याशी नहीं था। जिसका लाभ भाजपा को मिला और पहली बार यहां सपा के वर्चस्व को भाजपा तोड़ सकी थी। बसपा प्रत्याशी को 36.35 और भाजपा प्रत्याशी को 58.75 प्रतिशत मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed