{"_id":"6a29a12e1bd37071a2028435","slug":"aliganj-and-gt-road-jammed-for-four-hours-due-to-vehicles-loaded-with-maize-etah-news-c-163-1-eta1002-151799-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मक्का भरे वाहनों से अलीगंज और जीटी रोड चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मक्का भरे वाहनों से अलीगंज और जीटी रोड चार घंटे जाम
Wed, 10 Jun 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर मंडी समिति तक लगा जाम। संवाद
एटा। अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में इन दिनों मक्का की आवक तेजी से बढ़ रही है। मंडी परिसर के बाहर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे बुधवार को मंडी गेट दोनों ओर अलीगंज रोड और जीटी रोड तक करीब चार घंटे लंबा जाम लगा रहा। जाम के कारण आम लोगों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडी के आसपास यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मंडी में मक्का लेकर पहुंच रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की लंबी कतारें सड़क तक पहुंच गईं। इससे अलीगंज रोड व जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोपहिया वाहन चालकों को भी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। कई बाइक सवार शीतलपुर बाईपास के रास्ते होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं पैदल गुजरने वाले लोगों को भी सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारों और अव्यवस्थित यातायात के बीच निकलने में कठिनाई हुई। किसान रमेश कुमार ने बताया कि मंडी में तुलाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे स्थित तुलाई केंद्रों और मंडी में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं। यही स्थिति जाम का प्रमुख कारण बन रही है।
ट्रैफिककर्मियों की लापरवाही से हो रही परेशानी
जीटी रोड और अलीगंज रोड पर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। बुधवार को दिनभर जाम की स्थिति यहां बनी रही। ट्रैफिक कर्मी भी यहां नहीं दिखे। वाहन चालक रेंगते हुए नजर आए। यह समस्या किसानों द्वारा आढ़े-तिरछे ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने के कारण हुई। मंडी प्रशासन द्वारा वाहनों के प्रवेश और खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। लोगों ने मंडी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने व किसानों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।