फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ajay from Koyna, Anita from Garhi Taluka Barauli became the chief

Etah News: कोयना से अजय, गढ़ीतालुका बरौली से अनीता बनी प्रधान

Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ajay from Koyna, Anita from Garhi Taluka Barauli became the chief
शीतलपुर ब्लाक के गांव गढ़ीतालुका से विजयी हुई प्रधान अनीता देवी को प्रमाण पत्र देते अ​धिकारी नर - फोटो : शीतलपुर ब्लाक के गांव गढ़ीतालुका से विजयी हुई प्रधान अनीता देवी को प्रमाण पत्र देते अ​धिकारी नरेश कुमार
एटा। शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोयना व गढ़ीतालुका बरौली में प्रधान पद पर 19 फरवरी को उपचुनाव में मतदान हुआ था। शुक्रवार को दोनों ग्राम पंचायतों की मतगणना शीतलपुर ब्लॉक पर हुई। इसमें कोयना से अजय यादव, गढ़ीतालुका बरौली से अनीता देवी प्रधान चुनी गईं।
विज्ञापन


शीतलपुर विकास खंड की ग्रामसभा कोयना और गढ़ीतालुका बरौली के प्रधानों की मौत हो गई थी। जहां प्रशासन ने उपचुनाव कराया। 19 फरवरी को मतदान हुआ था। शुक्रवार को दोनों ग्राम पंचायतों की मतगणना शीतलपुर ब्लॉक के सभागार में हुई। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और 11:30 बजे तक चली। इस दौरान मतगणना तीन राउंड में पूरी हुई।
विज्ञापन

गढ़ीतालुका बरौली में पूर्व प्रधान की स्वर्गीय शिवदयाल की पत्नी अनीता देवी को 521 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी प्रियंका को 388 मत मिले। जहां अनीता देवी 133 मत से विजयी घोषित हुईं। कोयना ग्राम पंचायत की मतगणना में तत्कालीन ग्राम प्रधान प्रियंका की मौत हो गई थी। यहां उपचुनाव में प्रियंका के पति अजय यादव ने उपचुनाव लड़ा था। यहां 786 मतदाताओं में से 586 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जहां अजय यादव को 336, रूप सिंह को 163 मत मिले। अरुणा देवी ने 10 मत मिले। यहां अजय यादव 198 मत से विजयी बने। इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभुदयाल ने दोनों जीते हुए प्रधानों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थानों का रहा पुलिस बल तैनात
सुरक्षा की द्रष्टि से मतगणना स्थल के बाहर तीन थानों का पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं 100 मीटर की दूरी पर समर्थकों को रोक दिया गया। जैसे की प्रधानों की जीतने की घोषणा हुई। समर्थक फूल माला लेकर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed