फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aisee raajaneeti karon jisamen gundaagardee na ho: kalyaan

ऐसी राजनीति करों जिसमें गुंडागर्दी न हो: कल्याण

Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
aisee raajaneeti karon jisamen gundaagardee na ho: kalyaan
राज्यपाल कल्याण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजस्थान के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि राजनीति ऐसी करों कि जिसमें गुंडागर्दी न हो, भ्रष्टाचार न हो। ऐसी राजनीति करों जिसमें सेवा का भाव हो। अच्छी राजनीति के लिए समाज में एकता जरूरी है। आज की राजनीति धंधा बन गई है। 
विज्ञापन

राज्यपाल कल्याण सिंह ढोलना में पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में नेता मान्य नहीं होता। असली नेता तो जनता है। देश में यह परिवर्तन लाने का अधिकार जनता के हाथ में हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अच्छी राजनीति करने की आदत डालें। सांसद राजवीर सिंह ने भी समाज में एकजुटता का आह्वन किया। उन्होंने पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह एवं उनके भाई नेतराम सिंह के परिवारों में एकता कराने का दावा जताया। इससे पूर्व राज्यपाल एवं सांसद ने पूर्व विधायक गोर्वधन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह राना ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल कल्याण सिंह एवं उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह का जोशीला स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में आगमन के लिए उनका कोटि कोट आभार जताया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, अशोक राना, नरेंद्र राना, मनोज राना ने भी राज्यपाल एवं सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र लोधी, देव प्रकाश, पूर्व विधायक प्रजापालन, पूर्व विधायक रामसिंह, उमाशंकर शर्मा, ज्ञान तिवारी, आकाशी दीप वर्मा, प्रवेंद्र राना, देवेंद्र राना, देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed