फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Air Force soldier died in Assam, crowd gathered for last rites

Etah News: वायुसेना के जवान की असम में गई जान, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Sun, 27 Apr 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Air Force soldier died in Assam, crowd gathered for last rites
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : आकाश का फाइल फोटो
जलेसर। असम के जोराहट में तैनात एयरफोर्स के जवान आकाश दीक्षित (25) की तैनाती स्थल पर जान चली गई। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नाहरपुर लाया गया। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

वायुसेना में लिपिक पद पर आकाश की नियुक्ति 1 जनवरी 2020 को हुई थी। करीब 13 महीने पहले अलीगढ़ जनपद के गांव केयर छतरी निवासी साक्षी के साथ हुई थी। कोई संतान नहीं है। मार्च में 15 दिन की छुट्टी पर गांव में आए थे।
विज्ञापन

मां कुसमा देवी और पिता जयप्रकाश दीक्षित ने बताया कि 24 अप्रैल को सेना से फोन आया कि बेटे का शव रेल पटरी पर मिला है। वह 23 अप्रैल की रात को अपने आवास पर नहीं पहुंचे थे। यह खबर मिलने के बाद पूरे परिवार में शोक छा गया। आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। संदीप और लवशन उनके छोटे भाई हैं। मृत्यु की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वायुसेना की एक टुकड़ी आकाश के पार्थिव शरीर को लेकर गांव में पहुंची। तिरंगे में लिपटे उनके ताबूत को घर तक पहुंचाया गया। इसके बाद गांव में ही सैन्य सम्मान के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर, भाजपा नेता अशोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों और और आम लोगों ने श्रद्धांजलि दी व शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed