फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   agriculture in etah

समय से नहीं हो रहा भुगतान, किसान परेशान

Sat, 09 May 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
agriculture in etah
मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र। - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन के हालात में गेहूं खरीद के 25 दिन व्यतीत हो गई हैं। किसानों को राहत के दावों के मध्य केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हैं। इससे किसान परेशान हैं। इसके अलावा किसानों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसका भी उन्हें मलाल है। जिले में केंद्रों की संख्या 90 हो गई है, जबकि 25 दिन में एजेंसियां 28 फीसदी ही गेहूं खरीद कर सकी हैं।
विज्ञापन

गेहूं की मड़ाई का काम अंतिम दौर में है। ऐसे में किसान जरूरत के मुताबिक फसल बेचने में रोज दिखाने लगे हैं। आर्थिक समस्याओं को लॉक डाउन के हालात में दूर करने के लिए वह क्रय केंद्रों की ओर दौड़ लगा रहे हैं। हालांकि किसानों का गेहूं जल्द से जल्द खरीदने के लिए सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन शुरुआती दौर में ही बारदाना की किल्लत और जिम्मेदारों की मनमानी किसानों को मिलने वाली रातों में आड़े आ रही है ।
विज्ञापन

15 अप्रैल को शुरू हुए क्रय केंद्र जिस दिन में 60500 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 28 फीसद लक्ष्य पूरा कर सके हैं। वहीं गेहूं बेचने के लिए किसान 5300 से ज्यादा पंजीकरण करा चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

8 दिन पहले न्यू बेचने के लिए पंजीकरण कराया, लेकिन अभी गेहूं की तौलाई की सूचना नहीं मिली है। पता किया तो बारदाना आने पर तौलाई का आश्वासन दिया है।
दीपक, नगलावरी
कुछ खरीद प्रभारी अपने खास को घर से गेहूं भरकर लाने के लिए बारदाना बांट रहे हैं। अन्य किसानों से बारदाना न होने की बात कहकर मना कर दिया जाता है।
-रामसेवक, सिरसा टप्पू
एक नजर आंकड़ों पर
कुल गेहूं क्रय केंद्र -90
संचालित क्रय केंद्र - 90
खरीद का लक्ष्य - 60500 मीट्रिक टन
अब तक हुई खरीद- 16932 मीट्रिक टन
खरीदे गए गेहूं की कुल धनराशि -3259.55 लाख
किसानों को भुगतान- 805.79 लाख
किसानों का बकाया भुगतान-2453.74 लाख
गेहूं बेचने वाले किसानों मि संख्या- 4325
जिले के 90 केंद्रों पर गेहूं खरीद कराई जा रही है। बारदाना पर्याप्त है, जहां बारदाना न होने की बात कही जा रही है, उन क्रय केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब किया जाएगा। किसानों का भुगतान ऑनलाइन किया जाता है। जहां लखनऊ में बैठे लोग किसानों के खातों में सीधा पैसा ट्रांसफर करते हैं।
-नन्दकिशोर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed